मैं, ईंडियन आयल कार्पोरेशन द्वारा अनुमोदित एक डिलर हुँ । अन्य बैंकों में मेरे खाते हैं । मेरे व्यसाय का मासिक टर्नओभर दस लाख रुपये है । मैने आज तक कभी किसी बैंक से लोन नही ली है। आज जब मुझे दस बारह लाख रुपये के लोन कि जरुरत हुई, तो एक सज्जन के सलाह पर, सिलीगुडी, पष्चिम बंगाल स्थित महाराष्ट्र बैंक कि एक शाखा मे संपर्क किया, बाते हुई, बैंक द्वारा बताए गए सभी कागजात मैने दिए, मेरे व्यसाय के अडिट रिपोर्ट एवं मेरा एक जमिन बंधक को आधार बनाकर लोन का होना तय हुआ। बैंक कि ओर से जमिन संबन्धी सर्चिङ्ग तथा वैलुएशन हो गए। छः महिना लम्बा परिश्रम के बाद, बैंक कि ओर से आस्वासन मिला कि "लोन सैंक्शन हो चुका है, बस कुछ दिन अपने अकाउन्ट से ड्राफ़्ट आदि बनवाना है ताकि बैंक को मेरे व्यवसाय का वास्तविक मासिक टर्नओभर दिखाया जाए।फ़िर खाता खोला गया। इस बैंक मे खाता खोले आज तीन महिने हो चुके हैं, बात यहीँ आकर अटकि हुई है। बैंक वाले किसी भी हालत मे मेरा ड्राफ़्ट बनाना ही नहीं चाहते। जब भी हम, दो-चार लाख रुपये लेकर जाते हैं, बैंक वाले पैसा जमा तो कर लेते हैं मगर ड्राफ़्ट के लिये अगले दिन आने को कहते हैं, अन्य सभी बैंकों मे उसी दिन आधे घन्टे या एक घन्टे मे ड्राफ़्ट मिलता है, मगर, महाराष्ट्र बैंक मे उसी दिन ड्राफ़्ट देने का नियम पुरे भारत मे कहीं नहिं है, ऐसा यहाँ के अधिकारी कहते हैं। हम डिलरों का काम ही कुछ ऐसा है कि हमे उसी दिन ड्राफ़्ट चाहिये होता है। हम अक्सर महाराष्ट्र बैंक से निकल कर अन्य बैंकों मे जाकर ड्राफ़्ट बना लेते हैं। मुझे बडा आष्चर्य लगता है, की, दस लाख का टर्नओभर वाला कस्टमर इस बैंक से ऐसे निकाल दिया जाता है, जैसे, ऐसा करके वे अपने बैंक का और अपने कस्टमर दोनो का बडा भलाई कर रहें हों। हम अधिकारियों को उसी दिन ड्राफ़्ट देने के लिए प्रार्थना करते रहे, दुसरे बैंकों मे हमे जाना न पडे, इसका हमने काफ़ि अनुरोध किया। अन्ततः हमारी प्रार्थना महाराष्ट्र बैंक के अधिकारियों ने सुन ली। शर्त रखा गया, यदि हम “नकद ड्राफ़्ट” बानाने मे लगने वाला कमिशन देने के लिए तैयार हैं, तो, ये बैंक वाले मुझे उसी दिन ड्राफ़्ट देने के बारे मे सोचेंगे, वो भी कभी कभी। कुछ भी हो, महीने मे दस लाख का ड्राफ़्ट इस बैंक से होगा नहिं ये तो तय हो ही गया। बिते तिन महिने मे जितने भी यहाँ से ड्राफ़्ट बने, अक्सर हमसे नकद ड्राफ़्ट के समान लगभग दुगुना कमिशन लिया गया। मरता क्या न करता। कल ही यानी 11/6/2010 को हमने 2,02000 रुपये का ड्राफ़्ट अपना चैक देकर बनाया, इस पर हमे 844 रुपये का कमिशन देना पडा, अगर अगले दिन ड्राफ़्ट लेता तो 568 रुपये का ही कमिशन लगता।

खैर, किसी तरह मैं अपना टर्नओभर बैंक को दिखा सकुँ और मेरा लोन सैंक्शन हो जाए।