प्रिय श्रीमान जी,
निवेदन है की अशोक विहार एच ब्लाक मार्केट दिल्ली-५२ बस स्टैंड के पास मेन रोड पर एक टायर वाले की दूकान है जो की बिलकुल मार्केट के साथ सट्टे हुए दिल्ली परिवहन निगम के बस स्टैंड के उपर ये भाई साहब पंचेर वाले अपने पुराने फटे-कटे टायर, ट्यूब इत्यादि सामान जमा/फेकते रहते हैं! अब बारिस का मौसम आ गया हैं तो बिमारिया अपनी तेज़ी पर रहेंगी पर इनको क्या बस इनका काम चलना चाहिए, ये दुकान वाले भाई जी बस स्टैंड को अपनी प्राइवेट प्रोपर्टी की तरह समझते हैं क्यों की नगर निगम वाले भी इनके जानकर लगते हैं तभी तो लम्बे समय से बेदाड़क/ बिना रोक टोक के मजें से बस स्टैंड को और उसकी छत को और अपनी दुकान के बहार गेरकानुनी तरीके से पानी का होद जो की इनके पंचेरो की जांच के काम आती हैं और जरुरत मंदों से मन मांगे रुपए मांगने की मशीन की तरह से हैं और तो और ये साहब अपनी दुकान के बहार गंदे तेल का बिखराओं भी करतें रहते हैं ताकि कोई भी आने जाने वाला इनकी दूकान के पास ना बैठ सके और इनकी गाड़िया आराम से खड़ी हो सके, क्या ये सदोष अवरोध की धाराओं (भारतीय दंड अधिनियम) का उलंघन नहीं हैं तो फिर ये भाई साहब अपने दूकान के आलावा डी डी ऐ की जगह और बस स्टैंड और उसकी छत पर अपना अधिकार क्यों जतातें हैं, शाम होते ही दारु खुले आम अपनी दूकान के सामने पीना शुरु कर देते हैं, कृप्या इस शिकायत को लोक जन हितकारी उद्देश्य की पूर्ति हेतु अति जरुरी समझे और सख्त कार्यवाही करने का कष्ट करें.........ताकि सभी आम जन बिमारिओं से बच सके और दुकानदार भाई की अतिकरमनकारी नीतियों का भुकतान अपने हितो को छोड़कर न करना पडे और सभी सम्बंधित कार्यालयों के कर्मचारी अपने कार्य को सुचारू रूप से करते हुए कार्यावाही करें धन्यवाद.....................................आ स पास रहने वाले निवासी व रोग भय से ग्रस्त निवासी और आपकी कार्यवाही के आभिलाशी !




Reply With Quote
Bookmarks