महोदय,
मैं निशांत शर्मा दुर्ग -छत्तीसगढ़ का रहने वाला हूँ |मैं दिनांक २३-१०-२०११ को अपने मित्र अजय जैन के साथ अपने और अजय जैन के लिए हीरो होंडा डीलक्स विक्रेता गाड़ी खरीदने आपके अधिकृत विक्रेता चौहान सर्विस सेंटर दुर्ग गया था |हम दोनों ने डी...लक्स माडल पसंद कर ...उसे खरीदने की इच्छा व्यक्त की तो डीलर द्वारा कहा गया की गाड़ी उपलब्ध नहीं हैं |हमारे द्वारा दीपावली त्यौहार पर गाड़ी खरीदने की बार-बार इच्छा जताने पर डीलर द्वारा गाड़ी की कमी हैं कहकर 5000 रुपये अतिरिक्त देना पड़ेगा कहा गया और डीलर द्वारा कहा गया की गाड़ी की कीमत के अतिरिक्त ५००० रुपये अतिरिक्त देने पर गाड़ी तुरंत उपलब्ध करा दी जायगी.व् अतिरिक्त लिए गए पैसे की रसीद नहीं देने पर डीलर अड़ गया और अतिरिक्त पैसा नहीं देने पर डीलर ने मुझे नयी गाड़ी देने से साफ मना कर दिया |
महोदय मेरे मित्र अजय जैन को ५००० रूपये अतिरिक्त देने के कारण डीलक्स होंडा दे दी गयी पर मुझे अतिरिक्त पैसे नहीं देने के कारण गाड़ी देने से मना कर दिया |
अतः आप से अनुरोध हैं की मेरी शिकायत पर जाँच कर हीरो होंडा के अधिकृत विक्रेता चौहान सेल्स सर्विस पर उचित कार्यवाही कर मुझे न्याय देवे ताकि अन्य उपभोक्ता को इस तरह के अन्याय व् शोषण से बचाया जा सके |

पता -
बैजनाथ पारा, दुर्ग छतीसगढ़
मोब.९८२६३४०८८४
९०३९९७६०९६
durg.divine@gmail.com
pin-491001